Tuesday 6 December 2011

निरक्षरता को दूर करने के लिए किया सर्वेक्षण

                                       

घरौंडा:  डा. अम्बेडकर युवा मंडल एवं साक्षर भारत मिशन के तत्वाधान में गांव रायपूर जाटान में साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा संबंधित विभिन्न आंकड़े प्राप्त करना है। ताकि भविष्य में निरक्षरता को दूर करने के लिए उचित प्रबंध किए जा सके।
   डा. अम्बेडकर युवा मंडल के अध्यक्ष संजय मसानी ने ग्रामीणो से उचित एवं सही जानकारी देने का आह्वान करते हुए कहा कि संरक्षक को मिली सही जानकारी निरक्षर ग्रामीणों के लिए लाभप्रद होगी। सर्वेक्षण से उन्हे निरक्षरता ही नही अपितु सही ग्रामीण जनसंख्या, लिंग अनुपात और वोट संख्या की जानकारी भी प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंडल के सदस्य घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और सही आंकड़े एकत्रित करने के बाद निरक्षर लोगों के लिए गांव में ही उचित शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
    साक्षरता मिशन के सदस्य जसबीर सिंह चौहान ने कहा कि यह सर्वेक्षण निरक्षर लोगों की जानकारी हेतू अतिआवश्यक है। सर्वेक्षण के बाद जल्द ही कक्षाएं शुरू की जाएगी।
    इस मौके पर संरक्षक राहुल, रवि राठी, रवि ठाकुर, अजय, संजय कश्यप, श्यामलाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
   

No comments:

Post a Comment