Sunday 11 December 2011

काम्बोज,अनेजा करनाल
            हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने सैक्टर 6 स्थित हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य रामशरण भोला के निवास स्थान पर  प्रैस वार्ता में कहा कि रतिया विधान सभा क्षेत्र से हुई कांग्रेस की जीत से प्रदेश में नये राजनैतिक समीकरण की शुरूआत हो गई है। रतिया क्षेत्र के लोगों ने जात-पात और किसी सम्प्रदाए  की राजनिति से ऊपर उठ कर विकास के नाम पर वोट दिये और कांग्रेस प्रत्याशी जरनैल सिंह को भारी मतों से विजय बनाया।
        मुख्यमंत्री हुडडा  रामशरण भोला की बेटी प्रीति और उनके दामाद राजेश कुमार को शादी उपरान्त आर्शिवाद देने के लिए यहां पहुंचे थे। उन्होंने  आर्शिवाद देते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार के बंधन व्यवस्था का अहम हिस्सा है जिसका निर्वाह नैतिक और सामाजिक    मूल्य की सार्थक परिणती से होता आया है। उन्होंने नवदंपति के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।
        प्रैस द्वारा पुछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने कहा  कि इनेलो प्रमुख औम प्रकाश चौटाला स्वयं कहते रहे है कि रतिया विधान सभा क्षेत्र से जिस पार्टी का उम्मीदवार विजय हासिल करेगा। भविष्य में उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार होगी। प्रदेश की जनता भविष्य में उनके कथन को अवश्य सिद्ध कर देगी। पत्रकारों द्वारा पुछे गये इस सवाल के जवाब में कि समाज सेवी अन्ना हजारे एक दिन का संाकेतिक अनशन कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतन्त्र में सभी को विचारों की अभिव्यक्ति की पूरी आजादी है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए गन्ने के भाव में 11 रूपये वृद्धि की गई है। प्रदेश में अब गन्ने का भाव 231 रूपये प्रति क्विंटल हो गया है।
        इस मौके पर करनाल की विधायक श्रीमती सुमिता सिंह, असंध के विधायक जिलेराम शर्मा, पुर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सहलाकार प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह,करनाल रेंज के आई.जी. बलबीर सिंह, उपायुक्त नीलम पी. कासनी, उपमंडलाधीश मुकुल कुमार, पुर्व विधायक जयसिंह राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह धूमसी, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र नरवाल, राजेन्द्र कल्याण, रमेश चौधरी, निर्मल कल्याण,सुशील भटट व ललित बुटाना आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment