Wednesday 2 November 2011

फसल बीमा योजना की होली जलाएगें किसान

काम्बोज,अनेजा क़रनाल
भारतीय किसान यूनियन के तत्वाधान में फसल बीमा योजना के विरोध में छेड़े गए आंदोलन के तहत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बड़सत पैक्स के सामने 4 नवम्बर को जोरदार विरोध प्रर्दशन किया जाएगा और फसल बीमा योजना की होली जलाई जाएगी। इस प्रर्दशन में बडसत, गढ़ी खजूर, कलेहैड़ी, गढ़ी भरल, पुंडरी, हरि सिंह पुरा, फरीद पुर, गढ़ सरनाई, देवीपुर, डिग़र माजरा,    कैमला, गढ़ी मुलतान, पनौड़ी, जमाल पुर, कश्यप डेरा, डेरा रामनगर, बलेहैडा व मुंडी गढ़ी गांव के किसान भाग लेगें। विरोध प्रर्दशन में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतनमान व रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर मुख्य रूप से शिरकत करेगें। यह जानकारी देते हुए भाकियू जिला महासचिव शाम सिंह मान ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंको की शाखाओं के अधिकारियों द्वारा    किसानों के खातों से जबरदस्ती बीमा राशी काट लिए जाने की शिकायतें मिल रही है। जो कि सरासर गलत प्रक्रिया है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नही किया जाएगा। और बिना किसान की सहमति के किसी प्रकार की राशि न काटी जाए। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने इस प्रक्रिया को बंद नही किया तो किसान बैंको की तालाबंदी करने से कतई पीछे नही हटेगें। जिसकी सीधे तौर पर बैंक अधिकारियों की जिम्मेंवारी होगी।

No comments:

Post a Comment