Tuesday 6 December 2011

प्रदेश सरकार किसानों के साथ कर रही है भेदभाव

प्रदेश सरकार किसानों के साथ कर रही है भेदभाव  
                           प्रवीन /तेजबीर घरौंडा
    भारतीय किसान युनियन की मासिक बैठक हर्बल पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान चौधरी रकमसिंह ने की। किसान युनियन ने कृषि बीमा योजना का विरोध किया।
    खंड प्रधान रकम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ भेदभाव की नीति बरत रही है। उन्होने कहा कि कृषि बीमा योजना किसानों पर जबरदस्ती थोपा जा रहा है। किसानों के शुभचिंतक प्रदेश मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गन्ने के दाम 11 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर किसानों के साथ मज़ाक किया है। जबकि दूसरे पड़ौसी प्रदेशो में गन्ने के दाम 40 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाए है और इसके साथ ही बासमती धान के दामों में भी पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत ज्यादा कमी आई है। पिछले वर्ष बासमती धान के दाम 2800 रुपए प्रति क्विंटल था लेकिन इस वर्ष का भाव 1200 से 1800 रुपए प्रति क्विंटल कर किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है।
    उन्होने सरकार से मांग की कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2200रुपए प्रति क्विंटल किया जाए और जिन किसानो के ट्रांसफार्मर चोरी या खराब हुए है, उनके ट्रांसफार्मर शीघ्र ही ठीक किए जाए या बदले जाए।
    उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि 7 जनवरी, 2012 को शहीदी दिवस निसिंग में मनाया जाएगा। उन्होने कहा कि किसान युनियन को मजबूत बनाने के लिए गांव-गांव में कमेटियों का गठन किया जाएगा।
    इस मौके पर जयपंवार, पृथ्वी सिंह, लाभ सिंह, मांगेराम, राजबीर सिंह, केदार सिंह, सूबे सिंह, सूरत सिंह, राजबीर सिंह सहित किसान युनियन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment