Sunday 11 December 2011

रामस्वरूप जांबाज की पत्नी की शौक सभा

करनाल
            हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पंडित रामस्वरूप जांबाज की पत्नी की शौक सभा में शरीक होकर स्वर्गीय श्रीमती संतोष देवी को श्रद्धाजंलि दी । इस दुख की घडी में शौककुल परिवार को संात्वना दी। उन्होंने कहा कि संतोष देवी का जीवन एक समाज सेवी की तरह रहा। मिलनसार व्यक्तित्व की धनी संतोष देवी ने समाज सेवा के साथ-साथ न केवल परिवार को अच्छे संस्कार दिये बल्कि एक सफल गृहणी का जीवन व्यतीत किया। जो किसी प्रेरणा से कम नही है। इस शौक सभा में जांबाज के परिवार में डाक्टर सत्यबीर शर्मा, डाक्टर मांगे राम शर्मा, चांदस्वरूप शर्मा, सुरजस्वरूप शर्मा, गोपाल शर्मा, शिवकुमार शर्मा, नारायण दत्त शर्मा, जयपाल सरपंच, ज्ञानी राम व रमेश पराशर ने आये हुए लोगों की सांत्वना स्वीकार की।
    शौक सभा में उनके साथ करनाल के सांसद  अरविन्द शर्मा, करनाल की विधायक श्रीमती सुमिता सिंह, असंध के विधायक जिलेराम शर्मा, पुर्व मंत्री कर्ण सिंह दलाल, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलहाकार प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह, उपायुक्त नीलम पी. कासनी, करनाल रंेज के आई.जी. बलबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य, पुर्व विधायक जयसिंह राणा, जिला परिषद के अध्यक्ष अंग्रेज सिंह धूमसी, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र नरवाल, पुर्व विधायक कृष्णा पंडित, पुर्व मंत्री मांगे राम गुप्ता, पुर्व  केन्द्रीय मंत्री आई.डी. स्वामी, पुर्व मंत्री शशी पाल मैहता, पुर्व मंत्री वेदपाल, पुर्व मंत्री भीम सैन मेहता, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव रमेश सैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश चौधरी  सहित सामाजिक,धार्मिक व ऐच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ-साथ  हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
    दूसरी ओर मुख्यमंत्री चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुडडा ने इन्द्री विधान सभा क्षेत्र के गांव सगोही में जाकर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अंग्रेज सिंह सैनी के भाई व पुर्व सरपंच महासिंह सैनी के बेटे नरेश उर्फ बोबी 32 वर्षीय की 7 दिसम्बर को सडक़ दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने इस दुख की घडी में परिवार के सदस्यों को सांत्वना देते हुए कहा कि प्राकृति के सामने किसी का कोई जोर नहीं चलता, उसके सामने सब छोटे है। इस दुख की घडी में क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा कांग्रेस के उक्त विधायक, पुर्व विधायक, अधिकारी, कांग्रेस कार्यकर्ता तथा उत्तर प्रदेश के बसपा से राज्य सभा सदस्य राजपाल सैनी व स्थानीय कांग्रेसी नेता अंमी चंद काम्बोज व नाहर सिंह संधू, रणसिंह सैनी, गांव के सरपंच पति सुरेश, बीबीपुर के सरपंच रमेश सैनी, रामशरण सैनी, बालकिशन सैनी, गुरनाम सैनी सहित अन्य लोगों ने परिवार को सांत्वना दी।   


No comments:

Post a Comment