Tuesday 1 November 2011

महाराज दर्शनदास जी के शाहदत दिवस पर शहर में निकाली संदेश यात्रा

घरौंडा  प्रवीन सोनी/तेजबीर                                                     
सतगुरू हजुर महाराज दर्शन जी के शाहदत दिवस पर दास अकेडमी आँफ युथ की और से शहर में विश्व शान्ति शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का शहर में समाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया।
दास अकेडमी  आँफ युथ के सदस्य दास अरविन्द शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पुरे देश में विश्व शन्ति दिवस पर संदेश यात्रा निकाली जाती है। 

उन्होने कहा कि देश का भविष्य युवाओ के कंधो पर है और युवाओ ने देश के भविषय के लिए आगे आना चहिए। संदेश शोभा यात्रा देवी मन्दिर से शुरू करके शहर के भीष्म मार्ग से होती हुई मुख्य बाजार,तकिया बाजार,हाईव से होती हुई आर्य नगर में पहुँची जहा पर संदेश यात्रा का समापन किया गया। संदेश यात्रा में दास बृज उर्फ गोल्डी,दास शिव कुमार, दास विरेन्द्र शर्मा,प्रेम चंद, आर्दश व अन्य सैकडो महिला पुरूषों ने हिस्सा लिया।

No comments:

Post a Comment