Tuesday 1 November 2011

48 घंटे के भीतर सही खरीद नही हुई तो मंडी को जड़ दिया जाएगा ताला : सूरेश मराठा

जुंडला, करनाल
 बासमती धान की मंडियों में हो रही दुर्गती को लेकर एकता शक्ति पार्टी की स्थानीय अनाज मंड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में धान के कम रेट होने को लेकर प्रदेश सरकार को जिम्मेंवार ठहराया गया। एशपा के जिलाध्यक्ष सुरेश मराठा ने बैठक की अध्यक्षता की। एशपा ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बासमती व 1121 धान की 48 घंटे के भीतर सही रेट पर खरीद शुरू नही की गई तो अनाज मंडी जुंडला को ताला जड़ दिया जाएगा।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुरेश मराठा ने कहा कि सरकार की मिलीभगत के चलते किसानों के धान को लूटा जा रहा है। उन्होंने हैफड व एग्रों को धान खरीद करने के लिए आदेश देने की सरकार से मांग की। मराठा ने कहा कि मंडियों में किसानों का धान औने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है। जिसकी वजह से किसान कंगाल होता जा रहा है। बैठक में बलवान मराठा, बनारसी मंजूरा, सतपाल, गीना राम, सुभाष, कृष्ण जाणी, राजेंद्र कुमार, रामफल व मुलतान सिंह मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment