Tuesday, 22 November 2011

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने उठाये कई कदम : गीता भुक्कल



पंचकुला 
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने स्कूलों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्राइमरी स्तर के बच्चों को दी जाने वाली पुरस्कार की राशि पांच गुना बढ़ाकर बच्चों को काफी प्रोत्साहित किया है।
यह बात हरियाणा की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने स्पोट्र्स कांपलैक्स, सैक्टर 3, पंचकूला में तीन दिवसीय 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आज यहां कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए खेलों में प्रथम आने वाले  बच्चों को 200 रुपए के स्थान पर 1000 रुपए, द्वितीय को 150 रुपए के स्थान पर 750 रुपए तथा तृतीय आने वाले को 100 रुपए की जगह 500 रुपए की वृद्धि की है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाडिय़ों को हरियाणा सरकार ने नई खेल नीति लाकर ऐसा मंच प्रदान किया है जिससे कि वे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करके देश एवं प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नयी खेल नीति से राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में पदकों में भी बढ़ोतरी हुई है और हरियाणा राज्य खेलों में अग्रणी होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोमन वैल्थ, ऐशियाड खेलों में प्रदेश के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रदेश के खिलाड़ी आने वाली ओलंपिक खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाडिय़ों के लिए नौकरियों में भी तीन प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। खिलाडिय़ों को डीएसपी, सब इंसपैक्टर तथा उनकी रूचि के अनुसार नौकरियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए प्ले फार इण्डिया कार्यक्रम शुरू किया गया है।  इस कार्यक्रम के तहत 8 से 14 वर्ष और 14 से 19 वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए  पांच हजार बच्चों को चुना गया है जिन्हें 1500 रूपए तथा 2000 रूपए व अन्य सुविधाएं दी जायेंगी।
श्रीमती भुक्कल ने कहा कि 25वीं हरियाणा राज्य स्तरीय प्राथमिक विद्यालय खेल  क्रीड़ा का आयोजन 22 से 24 नवम्बर तक किया जा रहा है। इनमें प्रदेश के 21 जिलों से लगभग 3000 खिलाड़ी तथा 200 पीटीआई भाग ले रहे हैं।  शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से खो-खो, कबड्डी, रस्सा कस्सी, योग, जिम्रास्टिक, कैरमबोर्ड, शतरंज, कुश्ती, ऐथेलैटिक्स प्रतियोगिताएं व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 23 नवंबर को यवनिका ओपन थियेटर, सैक्टर 5, पंचकूला में प्रात: 9.00 बजे बच्चों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली तथा ध्वजारोहण भी किया। खिलाडिय़ों ने खेल के नियमों का दृढता से पालन करने की शपथ भी ली। समारोह को मौलिक शिक्षा विभाग के निदेशक डा. अभय सिंह यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनिता आनंद ने भी  सम्बोधित किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप सिंह, अतिरिक्त निदेशक मौलिक शिक्षा एसएस सैणी सहित, खेल प्रेमी, जिला प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षा विभाग के अािधकारियों सहित काफी संख्या में बच्चे भी उपस्थित थे।

आदमपुर-रतिया में कांग्रेस की जीत निश्चित: हुड्डा

करनाल 
कांग्रेस और इनेलो ने आज दावा किया है कि रतिया और आदमपुर विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में उनकी पार्टी के प्रत्याशी ही विजयी होंगे। करनाल में आज एक विवाह समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की ओर से उपचुनाव में अपनी-अपनी पार्टी की जीत का यह दावा किया गया।
देर शाम को हवाई पट्टी पर पहुंचे प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस एकजुट है तथा  आदमपुर और रतिया विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की निश्चित जीत होगी। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनाव में भीतरघात हुआ है या नहीं यह पार्टी का अन्दरूनी मामला है।
 वे सार्वजनिक तौर पर इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने दावा किया कि पार्टी में पूरी एकजुटता है तथा रतिया और आदमपुर सीटों पर उपचुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। इससे पहले क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र नरवाल और राजेंद्र बल्ला भी मौजूद थे।
दूसरी ओर विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री इनेलो-सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला ने भी पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि रतिया और आदमपुर चुनाव इनेलो जीतेगी और कांग्रेस सहित भाजपा-हजकां का नाम भी नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार ने लोगों का जीना दूभर कर रखा है और इसका खामियाजा उपचुनावों में कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिसार लोकसभा उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर पटक कर क्षेत्र के लोगों ने पहले से ही सरकार के प्रति अपने रुझान को स्पष्ट कर दिया है।

बजट 2011 नवबर्ष विशेषांक जन्मदिन मुबारक यूपीए वर्षगांठ फोटो गैलरी विकास कार्यों का औचक निरीक्षण

कुलदीप सैनी यमुनानगर
 अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला में एमपी लैंड व राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसरों व जिला योजनाओं के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गये । श्री यादव ने गांव मांडखेड़ी की टपरियों में सीवरेज के कार्य का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि इस कार्य में संबंधित विभाग द्वारा अपना कार्य पूर्ण करते समय गली में सीवरेज के मेन होल बनाने के लिए जो खुदाई करवाई गई थी उसे कार्य पूर्ण होने के उपरांत ठीक नहीं करवाया गया जिसकी वजह से दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
 अतिरक्त उपायुक्त ने मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए आदेश दिए कि उन द्वारा जो खुदाई की गई है उसे गली के स्तर तक ठीक करवाए ताकि आने जाने में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए। उन्होंने मुस्तफाबाद खण्ड के गांव गोलनी में राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर का मौका निरीक्षण किया और इस परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर पाया गया तथा इस परिसर में शौचालय ब्लाक बने हुए हैं जिन्हें संबंधित विभाग को तुरन्त साफ व ठीक करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपमंडल अधिकारी, मार्किटिंग बोर्ड को आदेश दिए कि वह खेल परिसर को 7 दिन के अन्दर-अन्दर तैयार कर खेल विभाग को सौंप दे ताकि आसपास के गांवों के खिलाड़ी इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने जिला खेल अधिकारी को भी आदेश दिए कि वह इस खेल परिसर का उद्घाटन किसी खेल का आयोजन करके करवाना सुनिश्चित करें।

अनेजा स्कूल के 5 बचो का योगा में स्टेट लेवल पर चयन


 इन्द्री 
अनेजा स्कूल के 5 बचो का योगा में स्टेट लेवल पर चयन होने से स्कूली बच्चो एव अध्यापको में जोश का माहोल हैं। इस स्कूल के  शिवम्,सागर ,रितेश रमन व हर्षित कम्बोज का चयन राज्य स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में चयन हुआ  हैं । इसके अतिरिक्त सोलो डांस कम्पीटिशन में स्कूल की ही छात्रा श्रुति चोपडा  ने चोथा स्थान एव डांस कम्पीटिशन में स्कूली छात्रों डिंकी, सान्या ,श्रुति  मुस्कान ,हरमन ,वंशिका ,कोमल व रिया के ग्रुप ने दूसरा स्थान पाया है ।
         
 इन बच्चो के सफल होने पर स्कूल के प्रिंसिपल विजय अनेजा एवं स्कूली अध्यापको ने इन बच्चो को बधाई एव भविष्य में और अधिक मेहनत करके स्कूल का नाम स्टेट लेवल पर चमकाने का आशीर्वाद दिया इस उपलक्ष्य में स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर इन बच्चो को पुरस्कृत किया । इस अवसर पर विजय अनेजा ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो का हमारे जीवन में विशेष महत्व है  । हर एक छात्र को आपनी पसंद का कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए । इससे हमारा शरीर चुस्त दरुस्त रहता है  । वही हमारे भीतर खेल भावना भी पैदा होती हैं ओर  मिल जुल कर एक साथ रहने की प्रेरणा भी मिलती हैं । उन्होंने जिला स्तर पर अच्छा खेलने के लिए स्कूली छात्रों को बधाई दी  और उम्मीद जताई की ये छात्र  राज्य स्तर पर भी पदक जीत कर स्कूल एवं आपने माता पिता का नाम रोशन करेगे इस अवसर पर म्यूजिक अध्यापक किरण खुराना, रीना शर्मा एवं पी टी आई विनोद कुमार सहित काफी संख्या में स्कूली छात्र उपस्थित रहें ।                                                                                

योगा में छाए दादूपुर के खिलाड़ी, जीता गोल्ड




आर्य समाज ने किया खिलाडिय़ों को सम्मानित
  काम्बोज,अनेजा करनाल    
जुंडला के आर्य समाज मंदिर सभागार में रविवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान योगा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नया गांव पलवल के एसएम स्कूल में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अखिल भारतीय योग प्रतियोगिता में योगा में बेहतरीन प्रदर्शन करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले दादूपुर रोड़ान के खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया गया। 
प्रतियोगिता के 8-12 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले साहिल पुत्र राजकुमार को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। 5-8 वर्ष आयु वर्ग में खुशी ने दूसरा, सीनियर वर्ग में राजकुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाडिय़ों को समाज के रमेश आर्य व योगाचार्य राजकुमार ने सम्मानित किया और भविष्य में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि नियमित रूप से योग शैली को अपनाया जाए तो जीवन में कभी भी स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ सकता है। उन्होंने योगाचार्य लवलीन गाबा व सरंपच केहरसिंह का भी खिलाडय़ों को सहयोग करने का धन्यवाद किया। 18-21 आयु वर्ग में महेश कुमार ने तीसरा, व सीनियर वर्ग में यशपाल ने छठा स्थान प्राप्त करके अपनी प्रतिभा की धाक जमाने वाले खिलाडिय़ों के साथ ही आर्यन, अरविन, रूबी, प्रतीक , विकास, अंकुश, विशाल, कुमारी मुकेश को भी सम्मानित किया गया। 


शराब फैक्टरी के विरोध में हुई पंचायत
संघर्ष समिति का किया गठन
  काम्बोज,अनेजा करनाल  
राजकोट फार्म के पास प्रस्तावित फैक्टरी का विरोध करने को लेकर कस्बा स्थित प्रजापति धर्मशाला में पंचायत बुलाई गई। पंचायत की अध्यक्षता इंद्र विजय सिंह बावा ने की। इस दौरान शराब फैक्टरी हटाओं संघर्ष समिति का गठन किया गया। पंचायत में गांव औंगध, जुंडला, दादूपुर रोड़ान, कतलाहेड़ी, प्यौँत, बीड़माजरा, हथलाना, मंजूरा, पाढ़ा, चौचड़ा, कुचपुरा गांवों के लोगों ने भाग लिया। सर्व सम्मति से संघर्ष समिति में 20 सदस्यों को शामिल किया गया।
 जिनमें अनाजमंडी की ओर से धर्मबीर पाढ़ा व मायाराम, भारतीय किसान यूनियन की ओर से रोहतक मंडलाध्यक्ष प्रेमचंद शाहपुर, शीशपाल सिंह, रोशनलाल, यशकरण राणा, प्रतापसिंह, ईशमसिंह, सुरेश कुमार, पोलूराम, धर्मसिंह, मलूक सिंह, रामपाल, सुभाष, लखासिंह,हरपाल सिंह, इंद्रविजय सिंह, रतनसिंह चीमा, सूखासिंह, कुलदीप सिंह विर्क को शामिल किया गया है। पंचायत को किसान नेता रतनमान, डा. ईश्वर मेहला, यशकरण राणा, मेहरसिंह ने संबोधित किया। पंचायत में निर्णय लिया गया कि संघर्ष समिति का विस्तार करने व आगामी रणनीति तय करने के लिए 27 नवंबर को समिति सदस्यों की प्रजापति धर्मशाला में बैठक होगी। 

करोड़ो रुपयो से होगा कॉलेज में नए भवन का निर्माण-कम्बोज



सुरेश अनेजा इन्दी 
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सभी जात बिरादरियों के लोगो को साथ लेकर हरियाणा प्रदेश के निर्माण में दिन रात जुटे हुए हैं ओर उनके अथक प्रयासों की बदोलत ही आज हरियाणा की गिनती पुरे भारत वर्ष  के प्रगतिशील  राज्यों में  हो रही हैं। यह कहना है की वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमी चंद कम्बोज का । अमी चंद कम्बोज इन्द्री में अपने कार्यालय पर हुई  कार्यकर्ताओं  की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जानकारी दे रहे थे।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने इन्द्री के एकमात्र सरकारी कॉलेज के लिए करोड़ो रूपये की राशि भवन निर्माण के लिए स्वीकृति कर बहुत बड़ा कार्य किया हैं। शीघ्र ही शहीद उधम सिंह कॅालेज में इस स्वीकृत राशी से छात्रों के लिए नये कमरों का निर्माण  शुरू किया जायेगा । इससे कॉलेज में हो रही कमरों की कमी को दूर  किया जायेगा। इसके अतिरिक्त इन्द्री के पशु चिकित्सालय के लिए भी लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने 25 लाख रूपये की राशी नये  भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की है।
 शीघ्र ही इन दोनों कार्यो पर निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा । इन्द्री हल्के के ग्रामिणों को पशु चिकित्सालयो में जरूरी साधनों के न होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था । इस नये भवन निर्माण से यह समस्या भी हल हो जाएगी । एक प्रश्न के उत्तर में कांग्रेसी नेता ने कहा की विरोधी पार्टियां हुड्डा पर जात पात एवं क्षेत्रवाद का आरोप लगाती हैं ,जो की सरासर गलत है । मुख्यमंत्री हुड्डा पुरे हरियाणा का एक समान विकास कर रहे है उनके लिए हरियाणा प्रदेश के लिए सभी जिले एक समान हैं। चाहे उस जिले का विधायक विरोधी पार्टी का क्यों न हो । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी एक सम्मानित सेनानी परिवार से सम्बंध रखते है तथा  वह जन मानस की भावनाओ की कद्र करते है  ओर वह हरियाणा के विकास के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कम्बोज ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री इन्द्री हल्के से विशेष लगाव रखते है तथा उन्होंने इन्द्री के शहीद उधम सिंह कॉलेज को उस समय सरकारी मान्यता दी जब यह कॉलेज आर्थिक तंगी के चलते बंद होने की कगार पर था । उन्होंने इस कॉलेज का सरकारी करण  करके इन्द्री हल्का वासियों को एक नायब तोहफा दिया । अब उन्होंने इस कॉलेज के लिए करोड़ो रूपये की ग्रांट देकर साबित कर दिया हैं की उनका इन्द्री हल्के से कितना लगाव है  । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने उन्हें विशेष तोर पर कहा कि मै एक शहीद परिवार से सम्बंद्ध रखता हूँ  तथा शहीद की शहादत का मूल्य जनता हूँ । हरियाणा मै शहीदों  के नाम पर जितने भी संस्थान है उनके विकास के लिए किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जाएगी । कम्बोज ने बताया की मुख्यमंत्री  जी ने हमे आश्वासन दिया की हल्के की सडको की मुरम्मत भी अति शीघ्र करवा दी जाएगी ।

इंडो-इज़राईल परियोजना बना प्रदेश की शान--उर्वशी गुलाटी


प्रवीन सोनी/तेजबीर घरौंडा
हरियाणा मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने  इंडो इजराईल का लगभग एक घण्टे तक निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि इंडो इजराईल हमारे प्रान्त की शान बन गई है और किसानो के लिए वरदान साबित हो रहा है।
मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी के इंडो इजराईल केन्द्र में पहुँचने पर विभागीय अधिकारियों ने गुलदस्ते देकर स्वागत किया। मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने इंडो इजराईल केन्द्र में  बेमौसमी सब्जियां शिमला मिर्च, खीरा, टमाटर व फूलों का एक घण्टें तक निरीक्षण किया। इंडो इजराईल के प्रौजेक्ट मैनेजर वाई.पी. यादव व अन्य डाक्टरों ने मुख्य सचिव को बरीकी से सभी तकनीकों की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने हर तकनीक का बारीकी से निरीक्षण कर उनके उगाने व बीजों की जानकारी ली।

            घरौंडा स्थित इंडो इजराईल परियोजना का निरीक्षण करती मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुये मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो इंडो इजराईल केन्द्र स्थापित किया है वह एक सराहनीय कदम है और हरियाणा प्रान्त की शान दुसरे राज्यों में बन गई है। उन्होने कहा कि कम पानी व कम जमीन में अच्छी  पैदावार की खेती होना किसानो के लिए फायदेमन्द साबित हो रही है । उन्होने कहा कि मेवात जैसे जिलों में पानी कम होने के कारण वहां के किसान कम पानी में अच्छी पैदावार वाली सब्जियों मे काफी दिलचस्पी दिखा रहे है। प्रदेश व दूसरे राज्यों से भी किसान केन्द्र की तकनीकों को सीखने के लिए आते है और उनको अपनाकर अच्छी पैदावार कर रहे है।  उन्होने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिहं हुड्डा ने हाल में ही इजराईल का दौरा किया है और नई-नई तकनीको पर विचार विमर्श किया है और उनको उम्मीद है कि प्रदेश में इस प्रकार के ओर भी केंद्र स्थापित होने चाहिए ताकि हमारे प्रान्त का किसान खुशहाल हो सके। उन्होने कहा कि सिरसा में भी फलों का केन्द्र शीघ्र स्थापित होने वाला है। 

मुख्य सचिव ने खरीदी सब्जियां-
मुख्य सचिव उर्वशी गुलाटी ने सेल काउन्टर पर जाकर सब्जियों की खरीदारी की। उन्होने ने सेल काउन्टर से बंद गोभी, फूल गोभी तथा पीले रंग की शिमला मिर्च की खरीददारी की। उन्होने बंद गोभी चार किलो चार सौ ग्राम  44 रूपये, पीले रंग की शिमला मिर्च दो सौ बीस ग्राम 11 रूपये  तथा फूल गोभी आठ सौ ग्राम 32 रूपये की खरीदी। उन्होने गुलाटी ने 87 रूपये की सब्जी खरीद कर सेल काउन्टर से रसीद ली और अपनी विजि़ट भी रजिस्टर में अपने हाथो से दर्ज की।
इस मौके पर तहसीलदार सुभाष मेहता,नायब तहसीलदार इन्द्र सिहं, डीएसपी सुरेन्द्र भौरिया, थाना प्रभारी रामस्वरूप व अन्य केन्द्र के अधिकारी मौजूद रहे।